सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रदेश में बिजली संकट के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि अगले चुनाव में जनता भाजपा को अच्छे से धो-पटककर हमेशा के लिए सुखा देगी। उन्होंने तंज कसा कि शुक्र है उत्तर प्रदेश के ‘असफल मुख्यमंत्री’ ने ये नहीं कहा कि इस ‘महा विद्युत आपदा’ के पीछे दिल्ली वालों के भेजे हुए दूत की साजिश है।

अखिलेश यादव ने बयान जारी कर कहा कि ये स्पष्ट किया जाए कि मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक में बिजली मंत्री आते नहीं हैं या बुलाए नहीं जाते हैं। अगर आते हैं तो उनके ‘कंधे पर हाथ रखकर’ एक तस्वीर आप पोस्ट कर दीजिए, जनता को आपकी ‘आपसी गर्मी’ से तो राहत मिल जाएगी क्योंकि जनता ने आप दोनों को कभी एकांत में साथ देखा नहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में बिजली के सब-स्टेशनों पर पीएसी लगती है और विधायक-सांसद अपनी ही सरकार के खिलाफ चिट्ठी लिखकर, जनता के आक्रोश से बचने का काम करते हैं।

अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार ने दस साल में बिजली विभाग को बर्बाद कर दिया है। बिजली का एक भी नया कारखाना नहीं लगाया और न एक यूनिट बिजली का उत्पादन बढ़ाया। भाजपा सरकार केवल मीटरों को बदल-बदल कर जनता से उगाही करती रही। भाजपा ने जनता को ठगने और लूटने का काम किया। कहा कि सरकार बिजली उत्पादन बढ़ाने और बिजली देने के बजाय तरह-तरह के कुतर्क कर जनता को गुमराह करने का पाप कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें