लखनऊ -साबड़ से किया हमला, पांच दिन में तीसरी घटना
लखनऊ के जानकीपुरम में बुधवार शाम चार बजे प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर में बिजली चोरी की शिकायत पर जांच करने पहुंचे अवर अभियंता (जेई) अशोक कुमार पर प्रॉपर्टी डीलर व उसके साथियों ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने जेई को पालतू कुत्ते से कटवाया और सिर पर साबड़ से वारकर घायल कर दिया। जानकीपुरम पुलिस ने केस दर्ज कर मुख्य आरोपी प्रॉपर्टी डीलर अजय दीक्षित और कुछ नाबालिगों को हिरासत में लिया गया
इसके बाद आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से जेई के सिर पर साबड़ से हमला कर दिया। सिर फटने और खून बहने के बाद भी आरोपी जेई को पीटते रहे। जब टीम ने वीडियो बनाने का प्रयास किया, तो आरोपियों ने मोबाइल भी छीन लिया। पुलिस के अनुसार, यहां नवंबर 2025 में 70 हजार रुपये के बकाये पर बिजली काटी गई थी, जिसके बाद यहां बिजली चोरी हो रही थी।
जानकारीपुरम जोन के मुख्य अभियंता वीपी सिंह का कहना है कि अजय दीक्षित ने साथियों के मिलकर जेई अशोक कुमार के साथ में पूर्व में कनेक्शन काटने की रंजिश के चलते हमला बोला है। थाने की पुलिस इस मामले में हल्की धारा में निपटाए दे रही थी, मगर एमडी ने शीर्ष स्तर पर बातचीत कर एफआईआर दर्ज कराई। पूरे मामले की जांच कराएंगे।
