उरई। पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने कई पुलिस कर्मियों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। सबसे प्रमुख बदलाव थाना रामपुरा में किया गया है, जहां प्रभारी निरीक्षक रजत कुमार सिंह को हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार आरटीसी में तैनात प्रभारी निरीक्षक शिव प्रकाश सिंह को रामपुरा थाने का नया प्रभारी बनाया गया है। रामपुरा थाना प्रभारी रजत कुमार सिंह को पुलिस लाइन उरई संबद्ध कर दिया गया है। इसके अलावा कोतवाली उरई में तैनात अतिरिक्त निरीक्षक भूपेंद्र कुमार को भी पुलिस लाइन भेजा गया है। आरक्षी विपिन कुमार को थाना आटा से कोतवाली माधौगढ़ स्थानांतरित किया गया है।

पुलिस महकमे में इन तबादलों को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। सूत्रों की मानें तो रामपुरा थाना क्षेत्र में लंबित मामलों के निस्तारण, कानून-व्यवस्था और अन्य पुलिसीय कार्यों को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही थीं। माना जा रहा है कि कार्यों में अपेक्षित सक्रियता न दिखाने और कुछ मामलों में कोताही बरतने की शिकायतों के बाद यह कार्रवाई की गई है। हालांकि पुलिस विभाग की ओर से स्थानांतरण को नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया बताया गया है।

नए थाना प्रभारी शिव प्रकाश सिंह के सामने अब क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण की चुनौती होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *