उरई। डिप्टीगंज पुलिस चौकी से महज सौ कदम की दूरी पर स्थित रामनगर अजनारी रोड पर एक युवक की लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


स्थानीय लोगों का आरोप है कि संघ कार्यालय, मंदिर और कोचिंग संस्थानों के पास संचालित शराब के ठेके के कारण रोजाना शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है। नशे में हुड़दंग, गाली-गलौज और मारपीट की घटनाओं से मोहल्लेवासी, श्रद्धालु और छात्र-छात्राएं परेशान हैं। सीओ राजीव कुमार शर्मा का कहना है कि वीडियो को संज्ञान में लेकर युवकों की पहचान कराई जा रही है। (संवाद)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *