झांसी। बुंदेलखंड विवि परिसर में चल रहे स्नातक-परास्नातक के 46 पाठ्यक्रम की 1,950 सीटों पर प्रवेश के लिए परीक्षा 20 जून को कराई जाएगी। इसके लिए बीयू प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। प्रवेश परीक्षा के बाद एक सप्ताह के अंदर परिणाम जारी करके काउंसलिंग शुरू हो जाएगी।
बीयू प्रशासन की बृहस्पतिवार को बैठक कर प्रवेश की प्रक्रिया की तैयारियों पर चर्चा की। इसमें तय हुआ कि शासन के निर्देशानुसार न सिर्फ परिसर बल्कि संबद्ध कॉलेजों में स्नातक-परास्नातक (यूजी-पीजी) में प्रवेश की प्रक्रिया 25 जुलाई तक करा दी जाएगी और 26 जुलाई से पठन-पाठन शुरू होगा। इसमें किसी भी तरह की हीलाहवाली स्वीकार नहीं की जाएगी। परीक्षा के पहले प्रत्येक अभ्यर्थी को ऑनलाइन प्रवेश पत्र जारी कर दिए जाएंगे।
कुलसचिव ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया विवि परिसर में संचालित यूजी-पीजी के पाठ्यक्रमों में प्रवेश की परीक्षा 20 जून को करवाना तय हो गया है। प्रवेश परीक्षा कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए हैं।
इनसेट
– प्रवेश के आवेदन की तिथि 15 जून तक बढ़ेगी
बीयू एवं संबद्ध कॉलेजों के यूजी-पीजी में प्रवेश के लिए आवेदन 15 जून तक किए जाएंगे। इसके बाद आवेदन की तिथि बढ़ाना संभव नहीं होगा।
इनसेट
– इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश की होगी परीक्षा
एमबीए की 30, बीबीए 15, एमबीए टूरिज्म 30, यूजी-पीजी होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी 30, एमबीए फाइनेंशियल मैनेजमेंट 30, एमबीए बैंकिंग एंड इंश्योरेंस 40, एमबीए बिजनेस इकोनॉमिक्स 40, एमएससी फूड टेक्नोलॉजी 40, एमसीए 60, एम. फार्मा 30, बी.फार्मा 40, डी.फार्मा 60, एम. फार्मा फार्मास्युटिकल्स कैमिस्ट्री 10, एम.फार्मा फार्मेकोलॉजी 10, बी.टेक इलेक्ट्रिक एंड इंस्ट्रूमेंट्स इंजीनियरिंग 30, बी.टेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग. 30, बी.टेक बायोटेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग. 30, बी.टेक फूड इंजीनियरिंग. एंड टेक्नोलॉजी 30, बी.टेक बायोमेडिकल इंजी. 30, एमएससी एग्री (एग्रो फोरेस्ट्री) 30, एमएससी एग्री (हॉर्टीकल्चर) 20, एमएससी एग्री (प्लांट पैथालॉजी) 20, एमएससी एग्री (एंटोमोलॉजी) 20, एमएससी एग्री (जेनरिक एंड प्लांट ब्रीडिंग) 20, एमएससी एग्री (एग्रीकल्चर एक्सटेंशन) 20, एमएससी एग्री. (सीड टेक्नोलाॅजी) 20, एमएससी एग्री (एग्रोनॉमी) 20, एमएससी एग्री (सोइल साइंस एंड एग्रीकल्चरल कैमिस्ट्री 20, एमएससी एग्री (इकोनॉमिक्स) 20, एमएससी एग्री (एनिमल हसबेंड्री एंड डेयरिंग 15, बीएससी ऑनर्स एग्रीकल्चर साइंस 240, एमएससी फिजिक्स 40, एमएससी केमिस्ट्री 60, एमएससी बॉटनी 60, एमएससी जुलॉजी 60, एमएससी मैथमेटिक्स 60, बीएससी-एमएलटी 40, एमएससी फोरेंसिक साइंस 40, एलएलएम 40, एलएलबी 180, बीए-एलएलबी 60, बैचलर्स ऑफ फिजियोथैरेपी 40, एमएड 50, बीपीएड 100, बीबीए ऑनर्स की 80 सीट पर दाखिले होंगे।
