अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Akash Dwivedi

Updated Sat, 06 Jun 2026 09:05 AM IST

राजधानी के कई इलाकों में लंबे समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दुबग्गा क्षेत्र में 20 घंटे तक बिजली गुल रहने पर उपभोक्ताओं ने प्रदर्शन किया। ट्रांसफार्मर, केबल और लाइन फॉल्ट के कारण विभिन्न क्षेत्रों में बार-बार आपूर्ति प्रभावित रही।


UP: Power out for 20 hours in the capital; 500 families spent the night awake; anger erupted at the substation

उपकेंद्रों पर जमकर हंगामा।
– फोटो : अमर उजाला नेटवर्क



विस्तार

दुबग्गा उपकेंद्र के जेहटा फीडर अंतर्गत लक्ष्मी अस्पताल के पास की कॉलोनी में बृहस्पतिवार देर रात बिजली आपूर्ति ठप हो गई। लगातार 20 घंटे से अधिक समय तक बिजली न आने से आक्रोशित लोगों का सब्र शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे जवाब दे गया। आक्रोशित उपभोक्ता दुबग्गा उपकेंद्र पहुंच गए और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।


प्रदर्शन करने वालों ने बताया कि बृहस्पतिवार रात एक डंपर ने बिजली के खंभे में जोरदार टक्कर मार दी थी। घटना में दो पोल के ऊपर रखा ट्रांसफार्मर भी नीचे गिर गया जिससे आपूर्ति ठप हो गई। शिकायतों के बावजूद कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। 

भीषण उमस में 20 घंटे तक आपूर्ति चालू न होने पर लोग उपकेंद्र पहुंचे। उपकेंद्र से जेई चले गए थे और उनका फोन भी नहीं उठ रहा था। जिसके बाद प्रदर्शन शुरू हुआ। पुलिस ने लोगों को समझाया। उपभोक्ताओं के दावे से इतर उपकेंद्र के अवर अभियंता ऋषि गोस्वामी ने बताया कि कॉलोनी में लगे 63 केवीए ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आने से आपूर्ति बाधित हुई है। खराबी दूर कराया जा रहा है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *