Man arrested for showing obscene video to a young woman at Rani Laxmibai Park.



झांसी। रानी लक्ष्मीबाई पार्क में टहलने आने वाली युवती को अश्लील वीडियो दिखाकर परेशान करने और उसका पीछा करने के आरोप में नवाबाद पुलिस ने कोतवाली के बाहर उनाव गेट निवासी विनोद गौतम (42) को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह रोजाना सुबह पार्क में घूमने जाती है। इसी दौरान एक व्यक्ति पिछले दो दिनों से उनका पीछा कर रहा था। आरोप है कि आरोपी अपने मोबाइल फोन में अश्लील फोटो और वीडियो दिखाकर उन्हें छेड़ता था। पार्क से निकलने के बाद गाड़ी से पीछा करता था। शिकायत मिलने के बाद मिशन शक्ति की टीम उसे पकड़ने पहुंची। मिशन शक्ति टीम से भी उसने अभद्रता की। पुलिस टीम ने किसी तरह उसे घेरकर गिरफ्तार कर लिया। ब्यूरो




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *