काकोरी। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मोहान रोड स्थित तेजकिशन खेड़ा गांव की गोशाला में पशुपालन विभाग की ओर से बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि पशुओं की सेवा करना मनुष्य का धर्म है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार देश में बीमार पशुओं के लिए मोबाइल वेटरनरी वैन सेवा शुरू कराई है, जिससे पशुपालकों को सुविधा मिलेगी।

मंत्री ने बताया कि 1962 नंबर डायल करने पर एक पशु चिकित्सक और एक कंपाउंडर सीधे किसान के घर पहुंचकर बीमार पशुओं का उपचार करेंगे। इसके लिए विभाग को 520 मोबाइल वैन उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने कहा कि पशुपालन विभाग ने 12 वर्षों में कई बेमिसाल कार्य किए हैं। उन्होंने लोगों से गोमाता की सेवा और संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में राज्य मंत्री कृष्णा पासवान ने कहा कि लोग गोशाला से एक-एक गाय गोद लेकर उनका पालन-पोषण करें। अपर मुख्य सचिव मुकेश मेश्राम ने बताया कि विभाग जल्द ही पशुओं के व्यापक टीकाकरण अभियान की शुरुआत करेगा। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख नीतू यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राम विलास रावत आदि मौजूद रहे।

कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री व अन्य।

कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री व अन्य।

कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री व अन्य।

कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री व अन्य।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *