झांसी। एनएचएआई में कार्यरत ईसाई टोला निवासी मनोज कुमार कुशवाहा के खाते से जालसाजों ने मोबाइल अपडेट कराने के बहाने 99 हजार रुपये उड़ा दिए। मनोज ने कोर्ट की मदद से नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। मनोज ने पुलिस को बताया कि उनका वेतन खाता बैंक ऑफ बड़ौदा की मुख्य शाखा में है। 28 मई को वह अपने मोबाइल फोन पर नेट फ्लिक्स देख रहे थे। इसी दौरान मोबाइल पर सॉफ्टवेयर अपडेट का नोटिफिकेशन आया और अपडेट की प्रक्रिया शुरू हो गई। करीब पांच मिनट तक अपडेट की प्रक्रिया चलती रही। प्रक्रिया


पूरी होने के बाद उनके मोबाइल पर खाते से 99 हजार रुपये कटने का संदेश आ गया। ट्रांजेक्शन आईडी में रकम जयराज नाम के व्यक्ति के खाते में स्थानांतरित होने की जानकारी दी गई। मनोज ने बताया कि उन्होंने घटना के तुरंत बाद राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए धनराशि को होल्ड करा दिया गया, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर जयराज नामक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। प्रेमनगर थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *