{“_id”:”6a2daf38c0e26a7319038da2″,”slug”:”fir-registered-against-woman-who-attacked-shopkeeper-with-a-knife-orai-news-c-12-lko1103-1555637-2026-06-14″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: दुकानदार पर चाकू से हमला करने वाली महिला पर प्राथमिकी दर्ज”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिराथू। सैनी कोतवाली के कमासिन चौराहे पर शुक्रवार रात गोलगप्पे के पैसे मांगने पर विवाद हुआ। एक महिला ने दुकानदार अनिल कुमार पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी महिला पर प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। घायल अनिल का मेडिकल कॉलेज मंझनपुर में इलाज चल रहा है। दुकानदार अनिल कुमार ठेले पर गोलगप्पे बेचता है। शुक्रवार रात साढ़े आठ बजे जालौन जिले की संगीता बहेलिया ने पैसे मांगने पर विवाद किया। उसने अनिल के पेट में चाकू मारा, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। आसपास के दुकानदारों ने महिला को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी त्रिलोकी नाथ पांडे ने बताया कि महिला मानसिक बीमारी से ग्रसित है। संवाद
