पुरुषोत्तम मास में श्रीराम जानकी मंदिर मेहंदी बाग में आयोजित वृंदावन की रासलीला महोत्सव में श्रद्धालु भगवान बालकृष्ण की भक्ति में विभोर हो गए। जय दामोदर, जय यशोदा नंदन के जयकारे गूंज उठे।




देवेंद्र वशिष्ठ के नेतृत्व में श्री हित आदर्श कृष्ण कला भक्तमाल चरित्र लीला संस्थान वृंदावन के कलाकारों ने भगवान की माखन चोरी लीला, उखल बंधन, यमलार्जुन उद्धार का मंचन किया। आरती के पश्चात श्रद्धालुओं को माखन मिश्री का प्रसाद वितरण किया गया। महंत रामप्रिय दास महाराज ने कहा कि पुरुषोत्तम मास में भगवान की लीलाएं सुनना करोडों यज्ञ के बराबर है। इस अवसर पर महंत प्रेम नारायण दास, पुजारी विजय बल्लभ, विनोद तिवारी, रमेश रावत, धमेंद्र कुमार, एसके राय, केके गुप्ता आदि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें