राजभर ने अखिलेश यादव का बिना नाम लिए तंज कसा। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट से लिखा- आपकी लंका में आग लगने वाली है और आप दूसरों की चिंता में लगे हैं। गजब आदमी हैं महाराज आप।  आप पुराने मित्र हैं, इसलिए पहले ही बता दिया। बचा सकते हैं तो बचा लीजिए अपनी पार्टी को। बुला लीजिए सांसदों और विधायकों की बैठक और सबके हाथ में गीता-कुरान देकर शपथ करवा लीजिए। सब सच उगल देंगे। बुलाइये ना अपने सांसदों को और उगलवाइये सच। विभीषण आप के साथ ही है, लंका में आग लगवाकर रहेगा। 

 

आइये ना हमारे घर

रही बात हमारे पैसा लेने की तो आइये ना हमारे घर। दो चार किलो आलू, प्याज और बोरी भर गेंहू मिलेगा। कौन पैसा लेकर लोडर बनाता है और कौन दबे कुचलों को नेता बनाता है, ये आप भी बेहतर जानते हैं और जनता भी अखिलेश भइया। आप बस यही जवाब दे दीजिए कि आपने हमसे गठबंधन क्यों तोड़ा था? यही ना कि मैंने आपसे कहा कि ज़रा एसी से निकलकर ज़मीन पर आइये, थोड़ी मेहनत कर लीजिए। 

इंतजार रहेगा आपके जवाब का

आप तो एसी से निकलने को तैयार नहीं थे। तोड़ लिया समझौता। हमें सम्मान मिला तो हम पिछड़े, शोषितों और वंचितों की आवाज़ उठाने बीजेपी के साथ आए और बस उसी काम में लगे हैं। यहां एसी पीसी वाले कोई हैं नहीं। सब जनता के लिए, जनता के साथ रहते हैं। 

देख लीजिएगा, इस गर्मी में आप बंद कमरे में एसी की ठंडी हवा खाते रहे वे और बाहर राजनैतिक शॉर्ट सर्किट से आपकी लंका जलकर खाक हो जाएगी। मेरा एक सुझाव है। सपा का विलय सुभासपा में कर लीजिए। हम आपको कुछ ना कुछ तो जरूर बना देंगे। इंतजार रहेगा आपके जवाब का।

राजभर को अखिलेश का जवाब- जो बहादुर होगा वही टिकेगा

अखिलेश यादव ने कहा, समाजवादी लोग बहुत मजबूती से भाजपा से लड़ाई लड़ रहे हैं। यह पूछे जाने पर कि समाजवादी पार्टी के सांसदों में टूट-फूट की चर्चाएं भी विरोधी कर रहे हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि इससे पहले भी भाजपा ने हमारे विधायक और सांसद तोड़े हैं,  जो मजबूत होगा, बहादुर होगा, वही भाजपा से हमारी इस लड़ाई में शामिल होगा। रही बात सपा सांसदों के टूटने की तो भाजपा के कई विधायक हमारे संपर्क में हैं। समय आने पर इसका पता भी चल जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *