उरई जिले में कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मड़ोरा में एक 16 वर्षीय किशोरी ने अज्ञात कारणों के चलते फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, ग्राम मड़ोरा निवासी रेशु (16) पुत्री राजकुमार सोमवार को घर के अंदर कमरे में दुपट्टे के सहारे पंखे से लटकी मिली। परिजनों की नजर पड़ने पर उसे तुरंत नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोरी द्वारा आत्मघाती कदम उठाने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। सीओ राजीव कुमार शर्मा का कहना है कि जांच की जा रही है। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
