UP: Today a record of planting 36.50 crore saplings will be made in the state

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया पौधरोपण।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में अयोध्या रोड पर कुकरैल नदी तट पर स्थित सौमित्र वन में पौधरोपण कर पौधरोपण जन अभियान-2024 का शुभारंभ किया। इस अभियान के तहत इस बार ”एक पेड़ मां के नाम” लगाने का आह्वान किया गया है। यह अभियान 1 जुलाई से 30 सितंबर तक चलेगा।

आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पहले जहां पर अकबरनगर था जो कि अतिक्रमण करके बनाया गया था वहां आज प्रभु श्री राम के छोटे भाई लक्ष्मण जी के नाम से सौमित्र वन स्थापित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आज से 50 साल पहले यहां कुकरैल नदी हुआ करती थी लेकिन 1984 के बाद भू-माफियाओं ने उसे पाटना शुरू कर दिया और गोमतीनदी को भी कुकरैल नाले के रूप मे रहकर प्रदूषित किया। अब उस अवैध अतिक्रमण को हटाकर यहां पर सौमित्र वन बनाया जा रहा है। यहां के 2100 परिवारों को हटाकर उनका पुनर्वास कर दिया गया है। वहीं, भूमाफियाओं के खिलाफ एफआईआर करवाई गई है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रदेश में एक ही दिन में इस वृक्षारोपण के कार्यक्रम के तहत 36.50 करोड़ पेड़-पौधे लगाए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ मां के नाम लगाने का लक्ष्य शुरू किया था। 

उन्होंने कहा कि बीते सात वर्षों में भाजपा की सरकार ने 168 करोड़ वृक्षारोपण के कार्यक्रम को पूरा किया। उसमें से 70 से 80 फीसदी पेड़ अभी भी जिंदा हैं।

किसानों को दिया जाएगा अनुदान

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पेड़ लगाने वाले किसानों को 200 करोड़ रुपये का अनुदान दिया जाएगा। ये धन 25 हजार किसानों के खाते में जाएगा।

केशव आज प्रयागराज-कौशाम्बी में करेंगे पौधरोपण

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज में शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण करेंगे। वे वहां से कौशाम्बी जाएंगे और वहां भी पौधा रोपेंगे। मंझनपुर में जनप्रतिनिधियों से संवाद करेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *