नवाबाद पुलिस ने शातिर वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी के वाहन भी बरामद हुए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट के सामने प्रस्तुत किया, यहां से उनको जेल भेज दिया गया।




सीओ सिटी रामवीर सिंह के मुताबिक सोमवार को थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव की अगुवाई मेें गश्त के दौरान क्राफ्ट मेला मैदान क्षेत्र से दो युवक पकड़े गए। पूछताछ में उसने अपना नाम इमरान पठान निवासी बाहर सैंयर गेट बताया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने दो चोरी के वाहन बरामद किए। उसके खिलाफ पहले से भी चोरी, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *