झांसी। दिनभर उमस से लोग बेचैन रहे तो वहीं रात में हुई बारिश ने लोगों को राहत दिलाई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आज भी बादलों की आवाजाही बनी रहने के साथ बारिशके आसार हैं।
मानसून आने में देरी होने से दिन का पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। यही कारण रहा कि बुधवार को लोग उमस के कारण बेहाल रहे। लोगों को न घर के अंदर सुकून मिल रहा था और न ही घर के बाहर। लेकिन, रात के वक्त हुई बारिश के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियम और न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्यिस दर्ज हुआ। मौसम विशेषज्ञ डॉ. आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि आज भी दिनभर आसमान साफ होने के कारण दिन के वक्त उमस रहेगी पर देर शाम को बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। इस कारण आज भी तेज हवाओं के साथ बारिश होने के आसार बने रहेंगे।
