बृहस्पतिवार को एसडीएम श्वेता साहू ने दमकल प्रभारी अनिल कुमार अवस्थी व जितेंद्र तिवारी के साथ कोचिंग सेंटरों व पुस्तकालयों की जांच की, जिससे संचालकों में खलबली मची रही। इस दौरान कमियां सामने आने पर कोचिंग सेंटर व पुस्तकालय बंद कराने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान गुरसराय रोड स्थित गिरिराज कोचिंग और झांसी रोड स्थित सार्थक कोचिंग सेंटर बंद मिली। सार्थक कोचिंग के ऊपर होटल संचालित होता पाया गया। होटल के निरीक्षण में फायर सेफ्टी से संबंधित दस्तावेज नहीं मिले। इसके अलावा होटल का वैध पंजीकरण भी नहीं पाया गया। इस पर एसडीएम ने तत्काल प्रभाव से होटल और लाइब्रेरी को बंद करने के निर्देश दिए। इसके बाद टीम ने डालमिया कालोनी में सार्थक एकेडमी, स्टडी लाइब्रेरी, पचौरी लाइब्रेरी, कैरियर प्वाइंट लाइब्रेरी का भी निरीक्षण किया। जांच कुछ पुस्तकालय बेसमेंट में संचालित होते पाए गए। इसके अलावा आपातकालीन निकासी की भी व्यवस्था नहीं मिली। प्रशासन ने पुस्तकालयों को तत्काल बंद करने का आदेश दिया। इस दरम्यान एसडीएम ने बताया कि बिना निर्धारित मानकों के कोई भी लाइब्रेरी या कोचिंग सेंटर संचालित नहीं होने दिया जाएगा।अभियान आगे भी जारी रहेगा।
