उत्तर पूर्वी रेलवे के गोंडा-बुढ़वल सेक्शन में थर्ड लाइन कार्य के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का काम कराया जा रहा है। इसको लेकर गोरखपुर रूट से निकलने वाली पांच गाड़ियां आगामी छह से 10 जुलाई तक प्रभावित रहेगी। इसमें चार गाड़ियों को परिवर्तित मार्ग से निकाला जाएगा। इसके अलावा गोरखुपर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस 10 जुलाई को चार घंटे री-शेड्यूल की जाएगी।
पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पनवेल–गोरखपुर एक्सप्रेस (15066) छह से आठ जुलाई तक परिवर्तित मार्ग बाराबंकी जंक्शन अयोध्या कैंट–मनकापुर जंक्शन–बस्ती–गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी। इस बीच गाड़ी मनकापुर, बस्ती, खलीलाबाद स्टेशन पर रुकेगी। पुणे जंक्शन–गोरखपुर स्पेशल (01415) आठ और नौ जुलाई को परिवर्तित मार्ग बाराबंकी–अयोध्या कैंट–मनकापुर के रास्ते चलाई जाएगी। इस बीच गाड़ी मनकापुर में रुकेगी।
गोरखपुर–पुणे स्पेशल (01416) नौ और 10 जुलाई को परिवर्तित मार्ग मनकापुर–अयोध्या कैंट–बाराबंकी के रास्ते चलाई जाएगी। परिवर्तित मार्ग पर मनकापुर में रुकेगी। गोरखपुर–छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस स्पेशल (01080) नौ जुलाई को परिवर्तित मार्ग मनकापुर–अयोध्या कैंट–बाराबंकी–ऐशबाग–मानक नगर के रास्ते चलाई जाएगी। इस बीच परिवर्तित मार्ग मनकापुर एवं ऐशबाग में रुकेगी इसके अलावा गोरखपुर–लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस (22537) प्रारंभ तिथि 10 जुलाई को गोरखपुर से 240 मिनट (चार घंटे) री-शेड्युलिंग (देरी) से रवाना की जाएगी।
