संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

Updated Fri, 26 Jun 2026 02:34 AM IST


Stone pelting on Gatimaan Express, coach glass damaged



झांसी। हजरत निजामुद्दीन जा रही गतिमान एक्सप्रेस पर अराजकतत्वों ने पत्थर मार दिया। इससे कोच का कांच क्षतिग्रस्त हो गया। मामले की शिकायत पर आरपीएफ ने तत्काल घटना स्थल की छानबीन की। आरपीएफ ने अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।


झांसी से चलकर हजरत निजामुद्दीन की ओर जा रही गतिमान एक्सप्रेस (12049) बृहस्पतिवार की दोपहर तीन बजे प्लेटफार्म से रवाना हुई। करीब 11 किलोमीटर दूरी पहुंची ट्रेन पर अराजकतत्व ने पथराव कर दिया। इससे ई-2 कोच का कांच क्षतिग्रस्त हो गया। पत्थर लगने से कोच के अंदर बैठे यात्री सहम उठे। घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ ने मौके पर पहुंची व घटना की छानबीन की। मौके पर अराजकतत्व नहीं मिले। थाना प्रभारी आरपीएफ योगेश राणा ने बताया कि घटना करारी व चिरुला के बीच हुई है। मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *