इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंफार्मेशन टेक्नोलॉजी (ट्रिपलआईटी) लखनऊ के निदेशक प्रो. अरुण मोहन शेरी को शिक्षा मंत्रालय ने आईआईएम शिलांग का नया निदेशक नियुक्त किया है। वे पांच साल के लिए नियुक्त किए गए हैं। प्रो. शेरी फरवरी 2019 में ट्रिपलआईटी लखनऊ के निदेशक बनाए गए थे। प्रो. शेरी इससे पहले आईआईएमटी गाजियाबाद, नरसी मोंजी मुंबई, एचसीएल टेक्नोलॉजी जैसे देश के प्रतिष्ठित संस्थानों व प्रतिष्ठानों में कार्य किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र ने उन पर जो भरोसा जताया है, वह उसे बेहतर तरीके से पूरा करने का प्रयास करेंगे।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें