झांसी। बिजली आपूर्ति ठप रहने से माताटीला स्थित पंप हाउस नहीं चलाए जा सके, जिससे फिल्टर प्लांट तक पानी नहीं आ सका। इस वजह से बृहस्पतिवार को अमृत योजना के तहत करीब 40 हजार घरों तक जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। जल निगम अभियंताओं ने शुक्रवार को आपूर्ति बहाल होने की संभावना जताई है।


जल निगम (नगरीय) के मुकेश पाल के अनुसार माताटीला स्थित इंटेक वेल पर 30 जून की रात 11 बजे से बिजली आपूर्ति बाधित थी। इस वजह से वहां पंप का संचालन नहीं हो सका। इस वजह से बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज क्षेत्र, भगवंतपुरा, कोछाभांवर, सिमराहा, गुमनावरा, सिमरधा, सागर गेट, तालपुरा (आंशिक), मसीहागंज, सिल्वरगंज, नंदनपुरा, सिविल लाइन (आंशिक), बिजौली, हंसारी (आंशिक), लहरगिर्द वार्ड 31 व 23, मुकरयाना, मेवातीपुरा, अयोध्यापुरी, महेंद्रपुरी, सिद्धेश्वर नगर, पीएनबी कॉलोनी, एसबीआई कॉलोनी, कन्हैयापुरम, कृष्णा कॉलोनी, ओम शांति नगर के आसपास, लहरगांव, शीतल कॉलोनी (आंशिक), पिछोर, करगुवांजी, राजगढ़, पुलिया नंबर-9 (आंशिक), सीपरी (आंशिक), सिंगर्रा, भट्टागांव, बड़ागांव गेट के बाहर, गढ़ियागांव, नंदनपुरा तृतीय, दरीगरान और नरसिंह राव टौरिया समेत अन्य इलाकों में पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी हालांकि उनका कहना है कि इनमें से कुछ इलाकों में जल संस्थान की ओर से आपूर्ति होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *