उत्तर प्रदेश में बृहस्पतिवार को मानसून ने रफ्तार पकड़ी और पूरे प्रदेश को अपने घेरे में ले लिया। इसके साथ ही प्रदेश के पूर्वी और दक्षिणी जिलों में अच्छी बारिश देखने को मिली। मौसम विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार को मिर्जापुर के चुनार में सर्वाधिक 120 मिमी और आजमगढ़ में 114.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा संभल में 104 मिमी, बिजनौर में 62 मिमी, वाराणसी में 54.6 मिमी बाराबंकी में 50 मिमी बारिश हुई। वहीं, लखीमपुर खीरी, सुल्तानपुर समेत कई अन्य जिलों में भी अच्छी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए बांदा, चित्रकूट, सोनभद्र, महोबा, झांसी और ललितपुर में भारी वर्षा की चेतावनी जारी किया है। साथ ही प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर समेत 44 जिलों में गरज-चमक और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें – राम मंदिर चढ़ावा चोरी: ‘पर्ची खोली तो मुझे निपटा देंगे’, धीरेंद्र शास्त्री बोले- जिन्होंने भगवान को नहीं छोड़ा



ये भी पढ़ें – यूपी वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिजली की नई दरें लागू, इस साल भी नहीं बढ़ेगा बिल

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि तीन व चार जुलाई को मानसूनी बारिश बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्र में केंद्रित होगी। पांच जुलाई से प्रदेश में फिर से अच्छी बारिश का दाैर शुरू होगा।

इन जिलों में है भारी वर्षा की चेतावनी

बांदा, चित्रकूट, सोनभद्र, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के क्षेत्र।

यहां है गरज चमक और वज्रपात का अलर्ट

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आस पास के क्षेत्र।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *