मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम टकटोली में शनिवार की शाम खेत में काम कर रहे एक 40 वर्षीय किसान पर आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे गांव में शोक की लहर है।




ग्राम टकटोली निवासी धर्मदास कुशवाहा 40 वर्ष शनिवार की शाम को मैलवारा मौज स्थित अपने खेत में मूंगफली की बुवाई कर रहे थे। उनके पास कुल लगभग 12 बीघा जमीन है। जिस पर खेती कर वे अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। शाम करीब 6 बजे अचानक मौसम बदला और तेज कड़कड़ाहट के साथ आकाशीय बिजली सीधे धर्मदास पर आ गिरी। बिजली की चपेट में आने से वह बुरी तरह झुलस गया। हादसे के वक्त धर्मदास का बड़ा पुत्र अमर सिंह भी खेत पर उनके साथ ही काम करा रहा था।  पिता को खेत में गिरा देखा जब वह चलाया तो आसपास खेतों में काम कर रहे किसान भी मौके पर पहुंचे। उसे उपचार हेतु मऊरानीपुर अस्पताल लाये। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे दो पुत्रों सहित पूरे परिवार को रोता-बिलखता छोड़ गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें