अमृतसर एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में यात्रा कर रही महिला यात्री के पर्स से 43 हजार रुपये चोरी हो गए। वहीं श्रीधाम एक्सप्रेस में सवार महिला यात्री का पर्स चोरी कर बदमाश 15 हजार रुपये व 12.5 ग्राम सोने की चेन चोरी कर पर्स शौचालय में फेंककर भाग गए। दोनों यात्रियों ने इसकी शिकायत जीआरपी में दर्ज करा दी है।


नागपुर-अमृतसर (22125) में सवार भोपाल के सी सेक्टर सर्वधर्म कोलार निवासी श्वेता रायकवार 13 जुलाई को भोपाल से अमृतसर जा रही थी। युवती रास्ते में खाना खाकर सो गई। सुबह झांसी में जब उसकी आंख खुली तो देखा उसके पर्स से चोर 43 हजार रुपये चोरी कर भाग गया। इसकी जानकारी होने के कारण उसने अमृतसर पहुंचकर जीआरपी में मामला दर्ज कराया। जीआरपी ने युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच के लिए घटना स्थल जीआरपी स्थानांतरित कर दिया है।

वहीं बरेली के राजेंद्र नगर निवासी रोहन गर्ग ने शिकायत दर्ज कराई है कि 12 जुलाई को वह पत्नी के साथ श्रीधाम एक्सप्रेस (12192) भोपाल से मथुरा के लिए यात्रा कर रहा था। रास्ते में उसकी पत्नी का पर्स चोरी हो गया। यात्री का आरोप है कि चोर पर्स से 15 हजार रुपये व 12.5 ग्राम सोने की चेन निकालकर पर्स को शौचालय के अंदर फेंककर भाग गया। जीआरपी प्रभारी विवेक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों यात्रियों की शिकायत दर्ज कर घटना की छानबीन की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *