बबीना के रसोई इलाके में तेेज रफ्तार में बाइक दौड़ा रहे किशोर ने सड़क किनारे बैठे कैलाश राजपूत (62) को कुचल दिया। मेडिकल अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। उधर, घटना स्थल के आसपास मौजूद लोगों ने बाइक सवार दोनों किशोरों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।





रसोई गांव निवासी कैलाश राजपूत खेती-किसानी करते थे। बुधवार दोपहर गांव के बाहर सेविंग कराने गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया दोपहर करीब 12 बजे सेविंग कराने के बाद कैलाश सड़क किनारे बाइक पर बैठे थे। तभी तेज रफ्तार में बाइक में सवार दो लड़के आए। तेज रफ्तार में होने से वह बाइक संभाल नहीं सका और कैलाश को टक्कर मार दी। हादसे में कैलाश घायल हो गए। हादसे की सूचना पर परिवार के लोग आ गए। मेडिकल अस्पताल लाने के कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि घटना के समय बाइक की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे थी। तेज रफ्तार की वजह से किशोर बाइक नहीं संभाल सका। दोनों किशोर हेलमेट लगाए थे, इस वजह से उनको चोट नहीं आई। इनमें एक 15 वर्ष एवं दूसरा 17 साल का किशोर है। थाना प्रभारी विनय साहू के मुताबिक कैलाश के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *