
उत्तराखंडी समाज ने हर्षोल्लास से मनाया हरेला
खबर वही जो सत्य हो
{“_id”:”6a5928520b343383c904848a”,”slug”:”the-uttarakhandi-community-celebrated-harela-with-great-enthusiasm-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1832313-2026-07-17″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Lucknow News: उत्तराखंडी समाज ने हर्षोल्लास से मनाया हरेला”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

उत्तराखंडी समाज ने हर्षोल्लास से मनाया हरेला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। कल्याणपुर में उत्तराखंडी समाज और आर्ट्स एंड कल्चरल सोसाइटी ने हर्षोल्लास के साथ हरेला मनाया। यह पर्व पारंपरिक रीति-रिवाजों और वैदिक विधि-विधान से आयोजित किया गया। भरत सिंह बिष्ट ने कहा कि हरेला उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और प्रकृति संरक्षण का प्रतीक है। आचार्य आनंद जोशी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बुजुर्ग महिलाओं ने बच्चों और बड़ों के सिर पर हरेला रखकर मंगल आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर पारंपरिक हरेला गीत गाने के साथ ही झोड़ा नृत्य की प्रस्तुति भी दी गई। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सभी को 150 पौधे भेंट किए गए। लोगों ने अधिक पौधरोपण और प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया।