आटा। छत से नित्यक्रिया के लिए नीचे उतर रहा युवक सड़क पर गिर गया, इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।


आटा थाना क्षेत्र के गुरु का इटौरा गांव निवासी मंगल (28) रोज की तरह खाना खाकर छत पर सोने चला गया था। जब रात में 1 बजे वह नित्यक्रिया के लिए उठा तो नींद में होने के कारण उसे छत का अंदाजा नही लगा और वह छत से नीचे गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लाए, यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। उसकी मौत से पिता भगवती चरण, मां छिद्दन सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी अभिलाष मिश्रा का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है। छत से गिरने से युवक की मौत की जानकारी मिली है। (संवाद)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *