उरई। शहर के गोपालगंज बंबी रोड पर एक 39 वर्षीय युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने युवक के दोस्त पर रुपये के लेनदेन को लेकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

गोपालगंज बंबी रोड निवासी मनोज रायकवार बजरिया स्थित संजीत की कपड़े की दुकान पर काम करता था। परिजनों के अनुसार, मनोज का अपने दोस्त अंजनी गुप्ता से कुछ रुपये का लेनदेन था। इसी वजह से वह पिछले कुछ समय से तनाव में था। आरोप है कि शुक्रवार को अंजनी गुप्ता ने मनोज को करीब 70 बार फोन किया। अंजनी गुप्ता उस पर रुपये लौटाने का लगातार दबाव बना रहा था। इस मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर मनोज ने यह कदम उठाया। उसकी पत्नी सुनीता देवी ने उसे बेसुध देखा। उन्होंने पुत्रों शिवा, कृष्णा, कनक और चाचा भरत कुमार की मदद से उसे तत्काल राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच-पड़ताल की। परिजनों ने पुलिस को बताया कि अंजनी गुप्ता की प्रताड़ना के कारण ही मनोज ने आत्महत्या की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार सिंह ने इस मामले पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभी तक कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *