झांसी-शिवपुरी हाईवे के किनारे मिली युवक के शव की शनिवार को शिनाख्त हो गई। यह शव थाना रक्सा के अठोंदना गांव निवासी मिथुन राजपूत (36) का निकला। शिनाख्त के बाद परिजनों ने बताया कुछ समय पहले उसकी पत्नी उसे छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई थी। मिथुन के विरोध के बाद भी वह नहीं लौटी। इससे मिथुन मानसिक तनाव में था। उसकी मौत की वजह साफ नहीं हो सकी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।




अठोंदना गांव निवासी मिथुन राजपूत पुत्र जगदीश खेती-किसानी करता था। परिजनों के मुताबिक शादी के 6 माह बाद ही उसकी पत्नी प्रेमी के साथ जाकर रहने लगी। इससे मिथुन को गहरा सदमा लगा। वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा। शुक्रवार शाम को उसका शव डेली गांव के पास हाइवे किनारे मिला। रक्सा थाना प्रभारी उदय सिंह के मुताबिक पत्नी के जाने के बाद से मिथुन नशे का आदी हो गया। अक्सर ही शराब के नशे में घूमता था। शरीर पर चोट के निशान नहीं हैंं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *