लखनऊ विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 की स्नातक प्रवेश परीक्षा के अंतर्गत बीसीए पाठ्यक्रम का परिणाम रविवार को जारी कर दिया है। प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

प्रवेश समन्वयक प्रो. अनित्य गौरव ने बताया कि अभ्यर्थी लखनऊ विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.lkouniv.ac.in पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं। इसके साथ ही मेरिट सूची में स्थान पाने वाले सफल अभ्यर्थी आगे की काउंसलिंग और च्वाइस फिलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे।

डी.फार्मा प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी, वेबसाइट पर देखें मेरिट लिस्ट

लखनऊ विश्वविद्यालय  ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 की स्नातक प्रवेश परीक्षा के अंतर्गत डी.फार्मा  पाठ्यक्रम का परिणाम  घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अब विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

प्रवेश समन्वयक प्रो. अनित्य गौरव ने बताया कि डी.फार्मा पाठ्यक्रम की पूरी मेरिट सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.lkouniv.ac.in पर अपलोड कर दी गई है। अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर अपने प्राप्तांक और मेरिट पोजीशन देख सकते हैं। इसके बाद सफल अभ्यर्थियों के लिए आगे की काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

बीसीए पाठ्यक्रम में च्वाइस फिलिंग आज से शुरू, कल तक का समय

लखनऊ विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक प्रवेश प्रक्रिया के तहत बीसीए पाठ्यक्रम की ऑनलाइन काउंसलिंग और च्वाइस फिलिंग की प्रक्रिया रविवार, 19 जुलाई से शुरू हो गई है। अभ्यर्थी विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध महाविद्यालयों के लिए अपनी च्वाइस दर्ज कर सकते हैं।

प्रवेश समन्वयक प्रो. अनित्य गौरव ने बताया कि अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.lkouniv.ac.in के एडमिशन पेज पर जाकर च्वाइस फिलिंग के विकल्प को चुन सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने पूर्व में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म नंबर और मोबाइल नंबर का उपयोग करके लॉग-इन करना होगा।विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे अंतिम समय की तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए समय रहते अपनी च्वाइस फिलिंग पूरी कर लें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें