उरई। कोतवाली क्षेत्र के उसरगांव में मंगलवार को मजदूर का शव गांव के बाहर जूनियर हाईस्कूल की बाउंड्रीवाल के अंदर पेड़ पर फंदे से लटका मिला। परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता पा रहे हैं।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उसरगांव निवासी विशाल सिंह यादव (50) मजदूरी कर पत्नी गुड्डी देवी और दो पुत्रों रजत व ऋषभ का भरण-पोषण करते थे। मंगलवार को वह बिना किसी को बताए घर से निकल गए। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने गांव के बाहर जूनियर हाईस्कूल परिसर में बबूल के पेड़ से उनका शव रस्सी के फंदे पर लटका देखा और पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार सिंह ने उपनिरीक्षक को भेजकर शव का पंचनामा भरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

भतीजे धर्मेंद्र ने बताया कि चाचा घर से बिना कुछ बताए निकल गए थे। परिवार में किसी से कोई कहासुनी या विवाद नहीं हुआ था। वहीं, पुत्रों ने बताया कि उनके पिता ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी उन्हें भी नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (संवाद)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *