मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिम्नास्टिक के सीनियर पुरुष खिलाड़ियों की ओर से कुश्ती की बालिका खिलाड़ियों से कथित अभद्रता और गाली-गलौज के मामले में मंगलवार को क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी ने जिम्नास्टिक प्रशिक्षक विष्णु लाल को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगे जाने के बाद प्रशिक्षक को आवास खाली करने का नोटिस दिया था।
बता दें कि 18 जुलाई को जिम्नास्टिक हॉल में हुई घटना को क्रीड़ाधिकारी ने गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए प्रशिक्षक को निर्देश दिए थे कि संबंधित खिलाड़ियों का पंजीकरण निरस्त करने के साथ 22 जुलाई तक प्रशिक्षक को हर हाल में आवास खाली कर दें। जिसके बाद निर्धारित समय पर कोच के ओर से आवास खाली न करने पर क्रीड़ाधिकारी ने बृहस्पतिवार को आवास खाली कराया।
प्रशिक्षक विष्णु लाल ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी ने बल पूर्वक उनका आवास खाली कराया है। जबकि वह पहले ही दोषी खिलाड़ियों पर कार्रवाई कर चुके हैं। इस मामले में क्षेत्रीय क्रीडाधिकारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि जिम्नास्टिक कोच को पहले ही बता चुके थे कि किसी प्रकार की शिथिलिता स्वीकार नहीं की जाएगी। पहले ही आवास खाली करने का नोटिस दे दिए थे। जब तय समय पर आवास खाली नहीं किया गया तो बृहस्पतिवार को आवास खाली कराया गया।
मामले की जानकारी देते क्रीड़ाधिकारी…