उत्तर प्रदेश में ग्राम्य विकास विभाग ने संयुक्त आयुक्त (मनरेगा) संजय कुमार पांडेय को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई मनरेगा में वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश पर की गई है। उन्हें कार्यालय आयुक्त, ग्राम्य विकास, उत्तर प्रदेश, लखनऊ से संबद्ध किया गया है।


शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, संजय कुमार पांडेय को प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर निलंबित किया गया है। आरोप है कि जनपद उन्नाव में उपायुक्त (स्वतः रोजगार), राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के पद पर तैनाती के दौरान उनके स्तर से वित्तीय अनियमितताएं हुईं।

निर्देशों और शासनादेशों का उल्लंघन किया

जारी आदेश में कहा गया है कि लोकपालों का कार्यकाल 15 मार्च 2026 को पूरा होने के बाद उनके कार्यकाल विस्तार/नवीनीकरण से संबंधित प्रस्ताव या पत्रावली प्रस्तुत नहीं की गई। इसके अलावा संबंधित विशेषज्ञ के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने, भारत सरकार के निर्देशों और शासनादेशों का उल्लंघन करने तथा मनरेगा के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर उचित पर्यवेक्षण और कार्रवाई नहीं करने के आरोप भी लगाए गए हैं। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *