
lalitpur suicide
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
खबर वही जो सत्य हो
{“_id”:”6a686ff4ea718855b50362e7″,”slug”:”up-lalitpur-tragedy-preganant-woman-dies-by-suicide-with-two-children-one-daughter-survives-news-in-hindi-2026-07-28″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: इकलौती बेटी को मजदूरी कर पाला, अब नाती-नातिन समेत उसे भी खो दिया; गर्भवती ने दो बच्चों के साथ की खुदकुशी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

lalitpur suicide
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
छह माह की बच्ची थी, तभी पिता का साया सिर से उठ गया। मां ने मायके में रहकर मजदूरी की, बेटी को पाल-पोसकर बड़ा किया और अरमानों के साथ उसकी शादी कर दी। सोमवार सुबह जब इकलौती बेटी दीपा और उसके दो मासूम बच्चों की मौत की खबर मिली तो मां लीला की दुनिया ही उजड़ गई। खबर सुनते ही वह आंगन में बेहोश होकर गिर पड़ी। होश आने पर वह बार-बार यही कहती रही कि पहले पति चला गया, अब बेटी और नाती-नातिन भी छोड़ गए।
मृतका के मामा रामबाबू ने बताया कि लीला के पति गोविंद की मौत उस समय हो गई थी, जब दीपा महज छह माह की थी। इसके बाद लीला अपनी बेटी को लेकर मायके धौर्रा आ गई। दो भाइयों के सहारे और मजदूरी कर उसने बेटी का पालन-पोषण किया। करीब सात-आठ वर्ष पहले उसने दीपा की शादी थाना पाली क्षेत्र के ग्राम चंदेरा निवासी विट्टी यादव से की थी।
परिजनों के अनुसार शादी के बाद कुछ समय तक सब ठीक रहा, लेकिन पति की शराब की लत और आए दिन होने वाले विवाद ने दीपा का जीवन मुश्किल बना दिया। जून में वह तीनों बच्चों के साथ मां के घर लौट आई थी। करीब दस दिन पहले पति उसे समझाकर वापस ले गया लेकिन रविवार रात फिर विवाद हुआ।