Jalaun News: नदीगांव थाना क्षेत्र के भकरौल गांव में हुए राजकुमार हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में गांव के ही 32 वर्षीय सोनू पाल उर्फ महते को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने विवाद के बाद डंडे से हमला कर हत्या करने की बात स्वीकार की है।


Rajkumar Murder Case Solved, Village Youth Arrested

पुलिस की गिरफ्त में सोनू पाल उर्फ महते
– फोटो : amar ujala



विस्तार

जालौन जिले के नदीगांव थाना क्षेत्र स्थित ग्राम भकरौल में हुए चर्चित राजकुमार हत्याकांड का पुलिस ने सफल खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए गांव के ही 32 वर्षीय सोनू पाल उर्फ महते को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कड़ाई से की गई पूछताछ में आरोपी ने पुराना विवाद होने के बाद डंडे से सीने पर वार कर हत्या करने का जुर्म कबूल कर लिया है।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *