संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

Updated Tue, 04 Aug 2026 02:38 AM IST


Jhansi range tops IGRS disposal for the seventh consecutive time



झांसी। मुख्यमंत्री जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के जुलाई 2026 के मासिक मूल्यांकन में झांसी पुलिस रेंज ने लगातार सातवीं बार प्रदेश के सभी परिक्षेत्रों में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। रेंज के तीनों जिलों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। झांसी और जालौन ने लगातार सातवीं बार तथा ललितपुर ने लगातार दूसरी बार पहला स्थान हासिल किया। आईजी आकाश कुलहरि ने बताया कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन पर आईजी ने प्रभारी आईजीआरएस उपनिरीक्षक राजेश सिंह, रेंज कोऑर्डिनेटर विमल कुमार श्रीवास्तव, मुख्य आरक्षी देवेंद्र प्रताप सिंह और कंप्यूटर ऑपरेटर प्रियंका गुप्ता को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *