बरुआसागर। नशामुक्त एवं विकसित भारत अभियान से प्रेरित होकर फिजिकल एजुकेशन सोशल वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से स्कूल-कॉलेजों में नशामुक्ति जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को पं. आईडी त्रिपाठी पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने का संकल्प लिया। इस दौरान फाउंडेशन अध्यक्ष नृपेंद्र सिंह परिहार ने कहा कि नशामुक्त युवा ही विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर देवेंद्र कुशवाहा, चंचल विश्वकर्मा, स्वाति यादव, गुंजन, रूबी रावत, अंकित त्रिपाठी, मुस्कान अग्रवाल, प्रियंका परिहार, तान्या झा, दीपमाला पिपरिया, मनीष रजक, मानवी अग्रवाल, योगेंद्र, अशोक आदि मौजूद रहे। संवाद




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *