उरई। जिले में बिना मानक संचालित कोचिंग संस्थानों के खिलाफ प्रशासन ने फिर कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार शाम सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार ने शहीद भगत सिंह चौराहे के पास संचालित सेंगर कोचिंग का निरीक्षण किया, जहां आवश्यक मानक पूरे नहीं मिले। इस पर कोचिंग पर नोटिस चस्पा कर दो दिन के भीतर सील करने की चेतावनी दी गई।

लखनऊ में कोचिंग सेंटर में आगजनी की घटना के बाद जिले में अभियान चलाकर 16 कोचिंग सील की गई थीं। वहीं जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार पंडित ने 23 कोचिंग संस्थानों का पंजीकरण निरस्त किया था। कार्रवाई धीमी पड़ते ही शहर के शहीद भगत सिंह चौराहा, स्टेशन रोड, भारत चश्मा वाली गली, पंजाब नेशनल बैंक के सामने, करमेर रोड, राजेंद्र नगर और आर्य कन्या इंटर कॉलेज के आसपास कई कोचिंग फिर से संचालित होने लगीं।

23 जुलाई को डीएम राजेश कुमार पांडेय के निरीक्षण में भी कई कोचिंग संचालित मिली थीं, जिसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए थे। प्रशासन ने अब दोबारा अभियान चलाकर अन्य अवैध कोचिंग संस्थानों की भी जांच करने की बात कही है। बता दें कि सेंगर कोचिंग में पहले भी छापेमारी की गई थीं, तब मकान मालिक ने प्रशासन से कहा था कि यह कोचिंग खाली कर ली गई है, लेकिन छापे के दौरान यह कोचिंग उसी बिल्डिंग में संचालित मिली है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *