फोटो – 10 मृतक के घर के बाहर बैठे परिजन। संवाद

= दो सप्ताह पहले ससुराल से आई थी मायके, पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुरा। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सुल्तानपुरा जागीर के मजरा भूरे का पुरा में शनिवार की भोर नवविवाहिता ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी सुबह करीब 5:30 बजे उस समय हुई, जब उसके पिता मोबाइल चार्ज पर लगाने के लिए कमरे में पहुंचे। बेटी को फंदे से लटका देख उनके होश उड़ गए।

थाना क्षेत्र के सुल्तानपुरा गांव निवासी सुरेश दोहरे की बेटी सोनम (22) ने शनिवार को फंदा लगाकर जान दे दी। उसके पिता सुरेश कुमार दोहरे ने बताया कि सोनम का विवाह 11 जून 2026 को इटावा जिले के चकरनगर थाना क्षेत्र के चौक का नगला निवासी दीपक कुमार के साथ हुआ था। दीपक गुजरात की एक हीरा फैक्ट्री में काम करता है। सोनम करीब दो सप्ताह पहले ससुराल से मायके आई थी। शनिवार तड़के उसने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। बताया गया कि सोनम अपने माता-पिता की चार संतानों में सबसे बड़ी थी। उसके बाद छोटी बहन आकांक्षा तथा दो भाई रौनक (15) और सुमित (12) हैं। पिता मजदूरी करने के साथ फेरी लगाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बेटी की असमय मौत से मां किरण देवी, भाई-बहनों और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मोहल्ले में भी घटना के बाद मातम पसरा हुआ है।

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी माधौगढ़ अंबुज यादव तथा रामपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, जबकि फॉरेंसिक टीम ने मौके से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। सीओ ने बताया कि फिलहाल मृतका के परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है और न ही किसी पर कोई आरोप लगाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फोटो - 10 मृतक के घर के बाहर बैठे परिजन। संवाद

फोटो – 10 मृतक के घर के बाहर बैठे परिजन। संवाद



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *