झांसी। झांसी-गोरखपुर रेलवे रूट पर चलने वाली गाड़ियों की लेटलतीफी से यात्री बेहाल हैं। रविवार को गोरखपुर-हैदराबाद स्पेशल ट्रेन साढ़े नौ घंटे की देरी से चली। वहीं, अन्य गाड़ियों की रफ्तार धीमी होने के कारण यात्री प्लेटफॉर्म पर घंटों इंतजार करने को विवश नजर आए।

झांसी-गोरखपुर रूट पर ट्रेनों का यह हाल बारिश के मौसम में भी सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। गोरखपुर-हैदराबाद स्पेशल ट्रेन (07076) में यात्रा करने वाले लोग स्टेशन पर ही घंटों ट्रेन का इंतजार करते रहे। यह गाड़ी गोरखपुर से ही करीब 9.5 घंटे की देरी से रवाना हुई थी। इसके अलावा गोरखपुर से पुणे, अहमदाबाद और पनवेल समेत अन्य रूटों की ट्रेनें भी एक से डेढ़ घंटे की देरी से चलीं, जिससे यात्रियों को काफी असुविधा हुई।

पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि दूसरे जोन से देरी से आने वाली गाड़ियां झांसी मंडल में काफी हद तक समय कवर करती हैं। झांसी मंडल में जो गाड़ियां समय पर मिल रही हैं, उन्हें बिना किसी विलंब के समय से रवाना किया जा रहा है।

गाड़ी लेट

गोरखुपर-हैदराबाद(07076) 9:23 घंटे

पुणे-गोरखुपर (15030) 1:16 घंटे

मुंबई-कटिहार (09189) 1:15 घंटे

एलटीटी-अहमदबाद (20103) 50 मिनट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *