उरई। आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह राही एक बार फिर सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया मंच ””एक्स”” पर की गई उनकी नई पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। पोस्ट में उन्होंने प्रशासन पर फर्जी शिकायतों के आधार पर उनके खिलाफ साजिश रचे जाने का आरोप लगाया है और पूरे मामले के खुलासे की मांग की है।

रिंकू सिंह राही ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि जानबूझकर फर्जी शिकायतें कराकर उनके खिलाफ षड्यंत्र रचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब पूरे मामले का खुलासा होना चाहिए और वास्तविक दोषी, चाहे वह कोई भी हो, उसके खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि लगातार नजरअंदाज किए जाने से घेराबंदी और मजबूत होती जा रही है।

पोस्ट में उन्होंने अपनी सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है। उन्होंने लिखा कि यदि उनकी कोई गलती है तो उन्हें भी कानून के अनुसार सजा मिलनी चाहिए, लेकिन पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाई जाए।

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से आईएएस रिंकू सिंह राही लगातार सोशल मीडिया पोस्ट और प्रशासन को लिखे गए पत्रों को लेकर चर्चा में हैं। उनकी ताजा पोस्ट भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *