झांसी। ट्रेनों के सुरक्षित एवं संरक्षित संचालन को लेकर सोमवार बीटीसी सीएंडडब्ल्यू में संरक्षा संवाद हुआ। इस दौरान चार संरक्षा सलाहकार, एक मुख्य लोको निरीक्षक और एसएसई सीएंडडब्ल्यू समेत विभिन्न विभागों के सुपरवाइजर एवं अधीनस्थ मिलाकर 70 कर्मचारियों ने सहभागिता की। इस मौके पर संचालन में शार्टकट न अपनाने एवं सावधानियों पर जागरुक किया गया।


पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि डीआरएम के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम के सभी को महत्वपूर्ण विषयों पर कर्मचारियों को गाड़ियों में फ्लैट टायर एवं ब्रेक बाइंडिंग के कारणों तथा उनके निवारण के उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही, शंटिंग के दौरान किसी भी प्रकार के शॉर्टकट तरीके का प्रयोग न करने तथा शंटिंग के समय निर्धारित सावधानियों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। रोलिंग डाउन से बचाव के उपायों तथा गाड़ी में हॉट एक्सल होने की स्थिति में की जाने वाली आवश्यक कार्रवाई के बारे में भी विस्तार से बताया गया।गाड़ी संचालन के दौरान सतर्कता आदेशों के उल्लंघन से बचने, आग लगने के संभावित कारणों एवं उससे बचाव तथा निवारण के उपायों पर भी चर्चा की गई। इसके अलावा विद्युतीकृत रेल सेक्शन में कार्य करते समय बरती जाने वाली आवश्यक

सावधानियों के बारे में जानकारी दी गई। उपस्थित क्रू को एसपीएडी (सिग्नल पास्ड एट डेंजर) की घटनाओं से बचाव के लिए आवश्यक सतर्कता एवं सावधानियों के संबंध में काउंसिल किया गया। अंत में सभी को संरक्षा पहले की शपथ दिलाई गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *