संवाद न्यूज एजेंसी

मऊरानीपुर। कोतवाली मऊरानीपुर क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला बैलई में युवक को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में एक बाल अपचारी भी है। आरोपियों ने घटना का वीडियो भी वायरल किया था।

मोहल्ला पुरानी बैलई निवासी आकाश श्रीवास मऊरानीपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें बताया था कि छह अगस्त की शाम आधा दर्जनों से अधिक दबंगों ने जबरन उसे घर से उठाया और रामघाट मऊरानीपुर के पास एकांत स्थान पर ले जाकर तीन घंटे तक बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा। आरोपियों ने उसकी जेब से रुपये भी निकाल लिए थे। विरोध करने पर जान से मारने की नियत से सीने पर लातें मारी थीं। दहशत फैलाने के उद्देश्य से आरोपियों ने घटना का वीडियो भी वायरल किया था। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।

कोतवाल मुकेश कुमार सोलंकी ने बताया कि आरोपी हिमांशु श्रीवास व एक नाबालिग को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया है। अन्य आरोपियों की सरगर्मी से तलाश जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *