कालपी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छौक निवासी चार छात्राएं बुधवार को ऑटो पलटने से घायल हो गईं। नैना (18), निशा (17), अनामिका (18) और चंचल (17) रोज की तरह ऑटो से कालपी स्थित एमएसवी इंटर कॉलेज पढ़ने जा रही थीं।


बताया गया कि मोती नगर के सामने पहुंचते ही ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद छात्राओं में चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर छात्राओं को ऑटो से बाहर निकाला। सूचना पर हाईवे की एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई। चारों घायल छात्राओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार किया गया। (संवाद)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *