संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

Updated Thu, 13 Aug 2026 02:26 AM IST


Jhansi police praised for busting cyber gang



झांसी। कटेरा में साइबर अपराधियों के गिरोह का भंडाफोड़ करने पर एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ ने झांसी पुलिस की सराहना करते हुए एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति को प्रशस्ति पत्र दिया है। बुधवार को कानपुर में आयोजित मासिक समीक्षा बैठक के दौरान एडीजी ने एसएसपी समेत सहायक पुलिस अधीक्षक अरीब नोमान को भी यह प्रशस्ति पत्र दिया। एडीजी ने साइबर अपराध को सबसे बड़ी चुनौती बताते हुए इससे निपटने के लिए निरंतर प्रयास किए जाने की जरूरत बताई। झांसी पुलिस ने कटेरा के तीन गांव से 23 जालसाजों को गिरफ्तार करके उनके पास से 9.20 लाख रुपये नकद समेत सोने-चांदी के जेवरात भी बरामद किए थे। यह झांसी में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। इस दौरान आईजी आकाश कुलहरि समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *