गरौठा। नगर में भाजपाइयों ने बाइक तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र मोहन पाठक के नेतृत्व में निकाली गई। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि टीकाराम पटेल रहे। यात्रा ककरवई बस स्टैंड से शुरू होकर संपूर्ण नगर में निकाली गई। बजरंग धर्मशाला में यात्रा का समापन हुआ। इस दौरान यात्रा संयोजक जिला मंत्री प्रदीप तिवारी, मनीष वर्मा, राजेंद्र अहिरवार, धर्मेंद्र सिंह, मयंक गुप्ता, राजेश परिहार, मिलन सिंह, सुनील अहिरवार श्रीपत, प्रवीण, छत्रपाल आदि मौजूद रहे। इसके अलावा नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा का वितरण भी किया। संवाद
