इकाना स्टेडियम में शुक्रवार को यूपी टी-20 लीग-2026 का आयोजन होगा। इसलिए, रोडवेज, प्राइवेट व सिटी बसें और ओला, उबर के यातायात व्यवस्था दोपहर तीन बजे से मैच समाप्ति तक लागू रहेगी।

रोडवेज और प्राइवेट बसों की व्यवस्था

– शहीद पथ पर मैच के दौरान रोडवेज व अन्य सभी बसें व व्यावसायिक वाहन (छोटे बड़े) प्रतिबंधित रहेंगे। निजी वाहनों व किराये की टैक्सी और कार पर रोक नहीं होगी।

– सुल्तानपुर रोड पर उपरोक्त वाहन अमूल तिराहे से डायवर्ट होंगे और कैंट के अर्जुनगंज की तरफ से आ रहे वाहन कटाई पुल से होंगे।

– रोडवेज की तरफ से निर्गत डायवर्जन प्लान प्राइवेट बसें भी सख्ती से पालन करेंगे।

सिटी बसें

– मैच के दौरान सिटी बसें चलेंगी, जो शहीद पथ पर हुसड़िया और सुशांत गोल्फ सिटी के मध्य नहीं रुकेंगी। वे सड़क की दाईं ओर चलेंगी।

ऑटो और ई-रिक्शा

– ई-रिक्शा शहीद पथ पर प्रतिबंधित हैं। ये सर्विस रोड पर भी मैच के दिन प्रतिबंधित रहेंगे। इसी प्रकार ऑटो भी शहीद पथ पर प्रतिबंधित रहेंगे।

– अर्जुनगंज की तरफ से आने वाली ई-रिक्शा व ऑटो अहिमामऊ से बाएं मुड़कर पीएचक्यू, यूपी-112 , मातृत्व अस्पताल के पीछे वाली सड़क पर सवारी उतारेंगे एवं पीएचक्यू के सामने से होते हुए जी-20 तिराहे से गोमतीनगर की तरफ जाएंगे।

– इसी प्रकार सुल्तानपुर रोड़ से आने वाले ऑटो व ई-रिक्शा बाएं मुड़कर लूलू मॉल की तरफ जाकर सवारी उतारेंगे।

– किसी भी दशा में अहिमामऊ से 500 मी. की परिधि में सवारी न उतारेंगे न बैठाएंगे।

ओला/उबर व अन्य किराये के वाहन

– सिटी बस की तरह हुसड़िया से सुशांत गोल्फ सिटी के बीच शहीद पथ पर सवारी न बैठाएंगे और न ही उतारेंगे।

– एयरपोर्ट की तरफ से आने वाले वाहन अहिमामऊ से पहले सवारी उतारेंगे।

– अर्जुनगंज की तरफ से आने वाली वाहन अहिमामऊ से बाएं मुड़कर पीएचक्यू , यूपी-112, मातृत्व अस्पताल के पीछे वाली सड़क पर सवारी उतारेंगे एवं पीएचक्यू के सामने से होते हुए जी-20 तिराहे से गोमतीनगर के तरफ जाएंगे।

निजी वाहन

– जिन वाहन स्वामियों के पास वाहन पास होगा वह अहिमामऊ से एचसीएल की तरफ जाकर वाटर टैंक तिराहे से प्लासियों होते हुए चिन्हित पार्किंग में वाहन पार्क करेंगे।

– वे जिनके पास वाहन पास नहीं है वह भी अहिमामऊ से एचसीएल होकर जाएंगे । उनमें से पहले आने वाले वाहन स्वामियों को प्लासियों मॉल में पार्किंग दी जाएगी। प्लासियों मॉल की पार्किंग भर जाने के बाद वाटर टैंक तिराहे से एचसीएल के बीच पार्किंग होगी।

दो पहिया वाहन

– सभी दो पहिया वाहन अहिमामऊ से एचसीएल तिराहा होते हुये प्लासियों माल के पीछे वाहन पार्क करेंगें।

– वीवीआईपी/वीआईपी के साथ आने वाले स्कोर्ट स्टेडियम से वापस होकर मॉल अथवा पीएचक्यू के पीछे वाली सड़कों पर वाहन पार्क होंगे

– टिकट पर क्यूआर कोड दर्ज होगा, जिसे स्कैन करने पर पार्किंग स्थलों का विवरण मैप सहित प्रदर्शित होगा।

– रक्षाकर्मी जो विशिष्ट अथवा अति विशिष्ट दर्शकों के साथ आएंगे , उन्हें अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी। पार्किंग क्षेत्र स्थापित रहेंगें। मात्र टिकट धारक ही विभिन्न प्रकार के स्टैंड में प्रवेश करेंगे।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *