कोंच। एसीएमओ डॉ. अरविंद भूषण ने गुरुवार को नगर में एक कॉम्प्लेक्स की दूसरी मंजिल पर संचालित हो रहे डॉ. पूनम अलीगढ़ वाली अस्पताल पर छापा मारा। वहां मौजूद डॉ. पूनम के आवश्यक अभिलेख नहीं दिखा पाने पर एसीएमओ ने अस्पताल को सील कर दिया।

बताया गया कि अस्पताल में लंबे समय से महिला डॉक्टर द्वारा मरीजों का इलाज करने की शिकायतें स्वास्थ्य विभाग को मिल रही थीं। शिकायतों के आधार पर एसीएमओ पहले भी अस्पताल की जांच के लिए पहुंचे थे, लेकिन हर बार अस्पताल बंद मिला। गुरुवार को अचानक निरीक्षण के दौरान अस्पताल खुला मिलने पर टीम ने जांच शुरू की।

एसीएमओ ने अस्पताल संचालन से संबंधित आवश्यक अभिलेख मांगे, लेकिन मौके पर मौजूद महिला डॉक्टर कोई भी अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सकीं। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसीएमओ ने अस्पताल को सील करने की कार्रवाई की। एसीएमओ ने बताया कि शासन के निर्देश पर बिना आवश्यक अनुमति और अभिलेखों के चिकित्सा सेवाएं संचालित करने वालों के खिलाफ जारी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है।

अस्पताल संचालन से जुड़े अभिलेखों की जांच की जा रही है। पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार कर सीएमओ को भेजी जाएगी। इसके बाद संबंधित डॉक्टर के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *