गैस एजेंसी दिलाने का झांसा देकर महाराष्ट्र के जालसाज ने झांसी के वृद्ध से 27 लाख रुपये ठग लिए। वृद्ध का आरोप है कि जालसाज के खिलाफ गाजियाबाद में भी नौकरी का झांसा देकर धोखाधड़ी का मामला दर्ज है। जिसमें वह जमानत पर वह चल रहा है। वृद्ध की शिकायत पर प्रेमनगर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
प्रेमनगर थाना क्षेत्र के खातीबाबा हेल्थ क्लब के पास रहने वो महेश कुमार लाहोरिया ने शिकायत की है कि गाजियाबाद में रहने वाले अनूप मिश्रा से उसके संबंध है। अनूप के माध्यम से वह महाराष्ट्र के निजामपुर भिवंडी थाणे में रहने वाले अदनान अब्बास उर्फ अब्बास मोहसिन भाई से दिल्ली के कनाड पैलेस में दो बार मिला था। अदनाम ने उसे गृृह मंत्रालय में कार्यरत होना बताते हुए उसे गैस एजेंसी दिलाने का झांसा देकर उसकी मुलाकात महिला अफसर से कराई। वह अदनान के झांसे में आ गया और तीन साल पहले उसके झांसी आने पर 11.80 लाख रुपये आईओसी में आरटीजीएस कराए।
दो साल पहले दिल्ली कनाट पैलेसे में सोसाइटी में 5.90 लाख और 10 लाख रुपये बाद इलाइट चौराहे पर लिए। करीब 27 लाख रुपये से अधिक लेने के बाद भी उसे गैस एजेंसी नहीं मिली तो उसने फोन लगाया। लेकिन उसने फोन उठाना बंद कर दिया। 24 फरवरी 2026 को जब अदनान ने फोन उठाया तो जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर गैस एजेंसी न देने की बात कहीं। पीड़ित ने अदनान की खोजबीन की तो पता चला कि उसके दो आधार और दो पेन कार्ड है। और गाजियाबाद में उसके खिलाफ नौकरी का झांसा देकर रुपटे हड़पने का मामला दर्ज है। जिसमें वह जमानत पर बाहर है। इसकी शिकायत उसने नवाबाद थाना पुलिस व उच्चाधिकारियों से की। लेकिन मामला दर्ज न होने पर उसने न्यायालय की शरण ली।
न्यायालय के आदेश पर प्रेमनगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। प्रेमनगर थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय ने बताया कि धोखाधड़ी का मामला है। न्यायालय के आदेश पर मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
