मोंठ। थाना टोड़ीफतेहपुर के ग्राम सेमरी कचियान निवासी तीन युवक रविवार को बाइक से रतनगढ़ जल भरने जा रहे थे। अटरिया हाईवे के पास पहुंचते ही बाइक का संतुलन बिगड़ गया और फिसल गई। हादसे में बाइक सवार 22 वर्षीय गोलू कुशवाहा, 18 वर्षीय नृपेंद्र कुशवाहा और 20 वर्षीय सतीश कुशवाहा निवासी ग्राम सेमरी, थाना टोड़ीफतेहपुर घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोंठ भेजा गया। डॉ. कमलेंद्र सिंह ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को घर भेज दिया गया है। संवाद
